क्रिकेट

Oman vs Nepal 5th T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: पांचवें टी20 में ओमान और नेपाल के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का पांचवां मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा.

Oman vs Nepal 5th T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: पांचवें टी20 में ओमान और नेपाल के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
oman vs nepal (Photo: @TheOmanCricket/@CricketNep)

Oman National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team 5th T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का पांचवां मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमों ट्राई-सीरीज में दूसरी बार आमने-सामने होंगी. ट्राई-सीरीज में ओमान ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर, नेपाल ने ट्राई-सीरीज में 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें एक में जीत और 2 ने हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच पिछले एनकाउंटर में नेपाल ने बाजी मारी थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: SA vs IRE 1st ODI 2024 Preview: आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को मिलेगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

ओमान बनाम नेपाल के बीच ट्राई-सीरीज का पांचवां टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

ओमान और नेपाल के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 1 अक्टूबर को किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहला होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की ट्राई-सीरीज के मैचों का प्रसारण टेलीविजन पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, प्रशंसक कनाडा में स्लिंग टीवी - विलो टीवी पर इसे स्ट्रीम करके मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उम्मीद है कि फैनकोड ऐप इसका स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि जारी नहीं हुई है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

नेपाल टीम: अनिल साह, आरिफ शेख (डब्ल्यू), रोहित पौडेल (सी), कुशल मल्ला, कुशल भुरटेल, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी, आसिफ शेख, भीम शर्की, देव खनाल, अर्जुन सऊद, रिजन ढकाल

ओमान टीम: आकिब इलियास (कप्तान), कश्यप प्रजापति, शोएब खान, जीशान मकसूद, अयान खान, खालिद कैल, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), फैयाज बट, कलीमुल्लाह, रफीउल्लाह, शकील अहमद, जय ओडेद्रा, समय श्रीवास्तव, मुज़ाहिर रज़ा, बुक्कापट्टनम सिद्धार्थ, मेहरान खान, जतिंदर सिंह

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 07:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).