Oman vs Nepal, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में नेपाल ने ओमान को दिया 177 रनों का विशाल लक्ष्य, गुलसन झा ने महज 17 गेंदों पर ठोके 40 रन; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में कनाडा ने नेपाल को 14 रन से हराया और दो अंक हासिल किए.
Canada National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team 2nd T20 Tri-Series 2024 Scorecard: ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 (T20I Tri-Series 2024) का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच किंग सिटी (King City) के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड (Maple Leaf North-West Ground) में खेला जा रहा हैं. ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में कनाडा ने नेपाल को 14 रन से हराया और दो अंक हासिल किए. वहीं ओमान की टीम ट्राई-सीरीज में आज अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं. ओमान की कप्तानी अकीब इलियास के हाथों में हैं. दूसरी ओर, रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल की टीम दूसरी में मुकाबले में ओमान को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. Oman vs Nepal, 2nd Match Live Toss Update: ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने जीता टॉस, नेपाल को दिया पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल के टीम का आगाज बढ़िया रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 39 रन जड़ दिए. नेपाल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बोर्ड पर लगा दिए. नेपाल की तरफ से गुलसन झा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों पर तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 40 रन बटोरे. गुलसन झा के अलावा कुशल मल्ला ने 30 रन बनाए.
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
Oman vs Nepal, 2nd Match #LiveScorecard #OMNvNEP #NEPvOMN pic.twitter.com/0PtytB3Je7
— Siddharth Raghuvanshi (@sidisingh73) September 29, 2024
ओमान की टीम को जीशान मकसूद ने पहली कामयाबी दिलाई. ओमान की ओर से कप्तान आकिब इलियास ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. आकिब इलियास के अलावा शकील अहमद, फैयाज बट और जीशान मकसूद को एक-एक विकेट मिले. ओमान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रन बनाने हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

