Oman Announce Squad For T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, जतिंदर सिंह को मिली कमान

टी20 विश्व कप 2026 में 7 से 20 फरवरी के बीच कुल 40 ग्रुप मुकाबले खेले जाएंगे. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 स्टेज में प्रवेश करेंगी, जो 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित होगा. सुपर-8 के खत्म होने पर शीर्ष 4 टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि 8 मार्च को खिताबी मुकाबले का आयोजन होगा.

ओमान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC T20 World Cup 2026 Squads: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के शेड्यूल का एलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा. वहीं 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस बार 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. इस 'महाकुंभ' में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. इटली की टी पहली बार ये टूर्नामेंट खेलेगी. सभी टीमों को 5-5 के ग्रुप (ग्रुप-A, B, C, D) में बांटा गया है. भारत के ग्रुप-A में पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, अमेरिका (USA)और नीदरलैंड होंगे. पहले दिन यानी 7 फरवरी को 3 मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Squads: टी20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया समेत इन टीमों का हुआ ऐलान, एक क्लिक पर देखें हर टीम का पूरा स्क्वॉड

ओमान ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. ओमान की कमान जतिंदर सिंह को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक शुक्ला को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा. ओमान ने साल की शुरुआत में एशिया कप में खेलने वाली टीम में 5 बदलाव किए हैं. जतिंदर पिछली टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्हें मौका दिया गया है.

ओमान चौथी बार मेंस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहा है. इससे पहले ओमान ने 2016, 2021 और 2024 में पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप खेला था. ओमान को आगामी विश्व कप के लिए ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें भी शामिल हैं. ओमान अपने चौथे प्रदर्शन में शानदार छाप छोड़ने की कोशिश करेगा.

इस टीम ने आईसीसी एशिया-ईएपी क्वालीफायर के जरिए विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है. यह टीम 9 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ओमान का पहला मैच कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. यह टीम 12 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ने के बाद 14 फरवरी को आयरलैंड का सामना करेगी. इसके बाद 20 फरवरी को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.

टी20 विश्व कप 2026 में 7 से 20 फरवरी के बीच कुल 40 ग्रुप मुकाबले खेले जाएंगे. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 स्टेज में प्रवेश करेंगी, जो 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित होगा. सुपर-8 के खत्म होने पर शीर्ष 4 टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि 8 मार्च को खिताबी मुकाबले का आयोजन होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, फैसल शाह, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेड्रा, शफीक जान, आशीष ओदेदारा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े