क्रिकेट

NZ vs PAK 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, यहां देखें स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे आज यानी 2 अप्रैल को हैमिल्टन (Hamilton) के सेडन पार्क (Seddon Park) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की.

NZ vs PAK 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, यहां देखें स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज 2025 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd ODI 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे आज यानी 2 अप्रैल को हैमिल्टन (Hamilton) के सेडन पार्क (Seddon Park) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. कीवी टीम की ओर से बेन सियर्स और मिचेल हे ने शानदार प्रदर्शन किया. बेन सियर्स ने 9.2 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट चटकाए. जबकि मिचेल हे ने जबरदस्त पारी खेली. मिचेल हे ने 78 गेंदों में नाबाद 99 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 7 छक्के लगाए. मिचेल हे को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

यह भी पढें: Shreyas Iyer New Milestone: श्रेयस अय्यर ने IPL में बनाया नया रिकॉर्ड, इस मामले में वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ नहीं रही थी. लगातार विकेट के कारण नहीं कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी. लेकिन एक छोर से मिचेल हे ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. मिचेल हे के 99* रन के अलावा मुहम्मद अब्बास 66 गेंदों में 41 रन बनाए. जबकि डेरिल मिचेल ने 18 रन, निक केली 31 रन और हेनरी निकोल्स ने 22 रन का योगदान दिया. वहीं पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर और सुफ़ियान मुकीम को 2-2 विकेट मिला. जबकि फहीम अशरफ, आकिफ जावेद, हारिस रऊफ को 1-1 विकेट मिला.

293 रनों का पीछा करने उत्तरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. शुरूआती 4 ओवर में मेहमान टीम ने 7 रन पर दो विकेट खो दिए. फिर इसके बाद 12 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 32 रन पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई. लगातार अंतराल पर विकेट के कारण पाकिस्तान के बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाई. जबकि नसीम शाह ने 51 रन की पारी खेली. इसके अलावा बाबर आज़म 1 रन और मोहम्मद रिज़वान 5 रन बनाकर आउट हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).