NZ vs AFG, ICC T20 World Cup 2021: आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर
बता दें कि न्यूजीलैंड को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की हैं. न्यूजीलैंड ने अपने अगले तीनों मैच जीते और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, अगर हार गई तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
मुंबई: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में अफगानिस्तान (Afghanistan) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच सुपर 12 राउंड का अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) की नजरें खासतौर पर इस मैच में टिकी हैं क्योंकि इसी मुकाबले से विराट सेना के भविष्य का फैसला होगा कि वो सेमीफाइनल में जाएगी या नहीं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. ENG vs SA, ICC T20 World Cup 2021: दक्षिण अफ्रीका जीतकर भी बाहर, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में
आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आज के होने वाले इस मुकाबले में न्यूजीलैंड जीत हासिल करेगी और टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे. आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैं प्रेडिक्शन करता हूं तो चीजें कैसी जाती हैं. इसलिए अब मैं जिंक्स को उल्टा करने की कोशिश कर रहा हूं. आज के मैच में न्यूजीलैंड बाजी मारेगी क्योंकि वो बेहतर टीम हैं. जब मैं ये कह रहा हूं कि वो जीतेंगे तो इस बात की भी संभावना है कि ये भविष्यवाणी उल्टी पड़ जाए.
बता दें कि न्यूजीलैंड को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की हैं. न्यूजीलैंड ने अपने अगले तीनों मैच जीते और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, अगर हार गई तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच ये मुकाबला अबुधाबी में खेला जाएगा. इस पिच पर पिछले मैचों में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा फायदा मिला है. टीम इंडिया इस समय चार अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर हैं. टीम इंडिया अपना आखिरी मुकाबला नामीबिया के साथ 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

