क्रिकेट

NZ VS BAN, ICC Champions Trophy 2025 Live Toss & Scorecard: न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का मिला न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं, वही, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला हैं. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक 45 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं

NZ VS BAN, ICC Champions Trophy 2025 Live Toss & Scorecard: न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का मिला न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठवां मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं, वही, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला हैं. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक 45 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 33 मुकाबलों में बाजी मारी है. जबकि, बांग्लादेश ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सिर्फ दो बार आपस में टकराई है, जहां दोनों टीमों को एक-एक मैच में जीत मिली है. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के बीच होगी काटें की टक्कर, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).