NZ VS BAN, ICC Champions Trophy 2025 Fantasy11 Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के बीच होगी काटें की टक्कर, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) को बनाया जा सकता है, जबकि रिशाद हुसैन (बांग्लादेश) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.
Bangladesh National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठवां मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 60 रनों से हराया, जबकि बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्राफी के बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड मैच से पहले जानें रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
वही, न्यूजीलैंड अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं चाहेगा, लेकिन केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार और मुशफिकुर रहीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के मजबूत टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट करना होगा.
बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

