New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

न्यूजीलैंड महिला टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. अमेलिया केर (Amelia Kerr) सीरीज में 140 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं, जबकि सोफी डिवाइन 6 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज हैं. टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के लिए कायला रेनेके 86 रन के साथ सीरीज की टॉप स्कोरर हैं, जबकि नॉनकुलेलेको मलाबा 6 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रही हैं.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 4th T20I Match Live Score Update: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला जा रहा है. तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम बराबरी करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149/7 का स्कोर बनाया था. लौरा वोलवार्ट ने 37 रन और एनेरी डर्कसेन ने 27 रन की पारी खेली, जबकि कायला रेनेके ने 34 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में न्यूजीलैंड महिला टीम ने 19वें ओवर में 6 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया. सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने 55 रन और मैडी ग्रीन (Maddy Green) ने 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Match Scorecard)

न्यूजीलैंड महिला टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. अमेलिया केर (Amelia Kerr) सीरीज में 140 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं, जबकि सोफी डिवाइन 6 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज हैं. टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के लिए कायला रेनेके 86 रन के साथ सीरीज की टॉप स्कोरर हैं, जबकि नॉनकुलेलेको मलाबा 6 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रही हैं. टीम को सीरीज में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी.

नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\