New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम भी 241 रेटिंग के साथ रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद है और शानदार लय में नजर आ रही है. टीम ने हाल ही में पाकिस्तान महिला के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीता है. एनेके बॉश, मारिज़ाने कैप, एनरी डर्कसन, नॉनकुलेको म्लाबा और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के दम पर टीम न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Streaming And Telecast Details: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 20 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 07:15 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

न्यूजीलैंड महिला टीम इस समय आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में 254 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर काबिज है. टीम इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और हाल ही में जिम्बाब्वे महिला के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया है. कप्तान अमेलिया केर के साथ जेस केर, इज़ी गेज और ब्रुक हॉलिडे जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और घरेलू परिस्थितियों में टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम भी 241 रेटिंग के साथ रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद है और शानदार लय में नजर आ रही है. टीम ने हाल ही में पाकिस्तान महिला के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीता है. एनेके बॉश, मारिज़ाने कैप, एनरी डर्कसन, नॉनकुलेको म्लाबा और लॉरा वोल्वार्ड्ट जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के दम पर टीम न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ W vs SA W T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. इन आंकड़ों पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड महिला टीम का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत रहा है और उनका पलड़ा साफ तौर पर भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 19 मैचों में न्यूजीलैंड महिला टीम ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 5 मैचों में जीत मिली है. वहीं एक मुकाबला टाई या नो रिजल्ट रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड के आधार पर देखा जाए तो न्यूजीलैंड महिला टीम का दबदबा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साफ नजर आता है. हालांकि, मौजूदा फॉर्म और परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

कुल मैच: 19

न्यूजीलैंड महिला की जीत: 13

दक्षिण अफ्रीका महिला की जीत: 5

टाई / नो रिजल्ट: 1.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच तीसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा? (NZ W vs SA W 3rd T20I Date And Venue)

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 20 मार्च को ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 07:15 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी 06:45 बजे होगा.

भारत में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ W vs SA W 3rd T20I Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch NZ W vs SA W 3rd T20I Live Streaming In India)

न्यूजीलैंड महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode, SonyLIV और Prime Video ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ W vs SA W 3rd T20I Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड महिला: अमेलिया केर (कप्तान), पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग.

दक्षिण अफ्रीका महिला: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लूस, डेन वैन नीकरक, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलेलेको मलाबा, क्लो ट्रायन.

नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\