New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
न्यूज़ीलैंड महिला टीम ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 80 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेज़बान टीम ने जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया केर के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 190/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम 20 ओवर में 110/7 रन ही बना सकी.
New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Scorecard Update: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 80 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa 2nd T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
न्यूज़ीलैंड महिला टीम ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 80 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेज़बान टीम ने जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया केर के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 190/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम 20 ओवर में 110/7 रन ही बना सकी. हालांकि न्यूज़ीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे पाईं, लेकिन गेंदबाज़ी में उन्होंने कमाल करते हुए चार विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
पहले मैच में शानदार जीत के बाद व्हाइट फर्न्स का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है और टीम अब सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी. वहीं प्रोटियाज महिला टीम इस मुकाबले में वापसी कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा हैं, जहां एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. जीत की संभावना फिलहाल मेज़बान न्यूज़ीलैंड के पक्ष में थोड़ी ज्यादा नजर आ रही है.
नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.