New Zealand vs West Indies, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 21 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम को महज नौ मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2ndT20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड को सात रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (New Zealand vs West Indies 2nd T20I Match Playing XI)

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, एकीम ऑगस्टे, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, जेडेन सील्स.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 157 रन ही बना सकीं. न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की धुआंधार पारी खेली.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 21 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम को महज नौ मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Auckland Pitch Report Auckland weather Update Cricket Tips Eden Park Pitch Report Eden Park Weather Update Injury Update of the match between New Zealand vs West Indies Mitchell Santner New Zealand Cricket Team New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard New Zealand vs West Indies New Zealand vs West Indies Live Score Update New Zealand vs West Indies Live Streaming In India NZ vs WI NZ vs WI 1st T20I NZ vs WI 1st T20I Prediction NZ vs WI 2nd T20 Live Score NZ vs WI 2nd T20 Match Prediction NZ vs WI Live Score Update NZ vs WI Pitch Report NZ vs WI Predicted XIs NZ vs WI Prediction NZ vs WI Scorecard NZ vs WI Weather Update Pitch Report playing XI Shai Hope today cricket match Today Match Prediction Today's Match NZ vs WI West Indies Cricekt Team ईडन पार्क पिच रिपोर्ट ईडन पार्क मौसम अपडेट ऑकलैंड पिच रिपोर्ट ऑकलैंड मौसम अपडेट न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग मिशेल सेंटनर शाई होप

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\