New Zealand vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने थे.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 3rd T20I Match 2025: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कल यानी 2 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेल्सन (Nelson) के सैक्सटन ओवल (Saxton Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को आठ रनों से हरा दिया. जबकि दूसरे टी20 में कीवी टीम ने मेहमान टीम को 45 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही मेजबान टीम तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की. अब कीवी टीम तीसरे टी20 को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम क्लीन से बचने के इरादे से तीसरे टी20 में उतरेगी और मैच जीतना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charit Asalanka) कर रहे हैं. NZ vs SL, 3rd T20I Match 2024 Mini Battle: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 की मिनी बैटल्स में कौन किस पर भारी? जो बदल सकते हैं मैच का रुख

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 141 रन बनाकर सिमट गई.

मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूज़ीलैंड की टीम पूरे आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा और तेज गेंदबाजी में गहराई टीम की मजबूती है. न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन और मार्क चैपमैन शुरुआत में तेज गति से रन बनाने का प्रयास करेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, और डैरिल मिचेल पर रनों की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में जैकब डफी और मैट हेनरी से तेज शुरुआत की उम्मीद है, जबकि सैंटनर और ज़कारी फोल्क्स मध्य ओवरों में मैच में पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता हैं, श्रीलंका के बल्लेबाज तेज और उछाल भरी पिचों पर काफी संघर्ष करते नजर आए हैं. पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल आर्डर में कुसल परेरा, चरित असलंका, और भानुका राजपक्षे टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. गेंदबाजी में मतिशा पथिराना, नुवान तुषारा, और वानिंदु हसरंगा पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SL Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 10 मैच ही जीते हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. न्यूजीलैंड में दोनों टीमों के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम को आठ मुकाबलों में जीत मिली हैं और 1 मैच में उसे हार मिली है. वहीं, 1 मुकाबला टाई रहा है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (NZ vs SL Match Prediction)

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. श्रीलंका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर न्यूजीलैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. न्यूजीलैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं.

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 70%

श्रीलंका की जीत की संभावना: 30%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, जैकब डफी, मैट हेनरी, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, ज़कारी फोल्क्स.

श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कमिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, असिथा फर्नांडो, महिश तीक्षाना, मतिशा पथिराना, नुवान तुषारा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\