New Zealand vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Full Highlights: दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें NZ बनाम SL मैच की पूरी हाइलाइट्स

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को जैकब डफी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. के अलावा जैकब डफी ने दो विकेट लिए. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 11 जनवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क में सुबह 6:45 बजे से खेला जाएगा.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo: @SriLankaTweet)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd ODI Match Video Highlights: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 8 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charit Asalanka) कर रहे हैं. New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, देखें स्कोरकार्ड

यहां देखें NZ बनाम SL मैच की पूरी हाइलाइट्स

दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 255 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार युवा आलराउंडर रचिन रविन्द्र ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रचिन रविन्द्र ने सबसे ज्यादा 63 गेंदों में 79 रन बनाए. इस दौरान रचिन रविन्द्र ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया. रचिन रविन्द्र के अलावा मार्क चैपमैन ने 52 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए.

वहीं, श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा 8 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि वानिन्दु हसरंगा को 2 विकेट, असिथा फर्नांडो को 1 विकेट और ईशान मलिंगा को 1 विकेट मिला. फिलहाल श्रीलंका को सीरीज में बराबरी करने के लिए 256 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 22 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. श्रीलंका की पूरी टीम ने 30.2 ओवर में महज 142 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से स्टार बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान कामिंदु मेंडिस ने 66 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. कामिंदु मेंडिस के अलावा जेनिथ लियानाज ने 22 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को जैकब डफी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. के अलावा जैकब डफी ने दो विकेट लिए. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 11 जनवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क में सुबह 6:45 बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड