New Zealand vs Sri Lanka, 2nd ODI: दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका को न्यूजीलैंड ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, इस मामले में टीम इंडिया से भी बेहतर रिकॉर्ड

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम का घर पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 से अब तक काफी बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिला है. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 16 को जहां वह अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं तो वहीं एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 2 मैच रद्द हो गए.

New Zealand (Photo: @ESPNcricinfo)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd ODI Match: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 8 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charit Asalanka) कर रहे हैं. New Zealand vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Full Highlights: दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें NZ बनाम SL मैच की पूरी हाइलाइट्स

दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 37-37 ओवर्स का खेला गया था. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 255 रन बनाए. श्रीलंका को सीरीज में बराबरी करने के लिए 256 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 30.2 ओवर में महज 142 रन बनाकर सिमट गई.

न्यूजीलैंड का घर पर साल 2020 से वनडे में है काफी बेहतर रिकॉर्ड

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम का घर पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 से अब तक काफी बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिला है. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 16 को जहां वह अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं तो वहीं एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 2 मैच रद्द हो गए.

इस दौरान बाकी किसी भी टीम का घर पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड से बेहतर रिकॉर्ड देखने को नहीं मिला है. टीम इंडिया ने अपने घर पर 35 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 28 में तो जीत दर्ज की है लेकिन 7 में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड की टीम का घर पर इस दौरान जीत का प्रतिशत जहां 94.1 रहा है. वहीं, टीम इंडिया का जीत का प्रतिशत 80 का है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड