New Zealand vs South Africa, 1st T20I Prediction: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
इस सीरीज में दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे,टिम रॉबिन्सन तथा टॉम लैथम की वापसी हो रही है तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Winner Prediction: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. यह सीरीज का पहला मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इस सीरीज में दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे,टिम रॉबिन्सन तथा टॉम लैथम की वापसी हो रही है तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही. इस पहले मैच में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और अब इस सीरीज में जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 8 मुकाबलों में जीत मिली है.
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज भी इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड के करीब हैं. उन्हें टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है. इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 मैच पूरे करने से भी एक मैच दूर हैं. वहीं टोनी डी ज़ोरज़ी टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के करीब हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 113 रन की जरूरत है.
ये टीम मार सकती है बाजी (NZ vs SA 1st T20I Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों और टीम संतुलन को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. बे ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है और यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में रह सकता है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पास टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जॉर्डन हरमन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 55%
दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 45%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 1st T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.
दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.