New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का मुकाबला हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई. यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं. दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा हैं. अब अगला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा.
New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 41st Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 21 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाना था. यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं. सुपर-8 ग्रुप-2 में दोनों ही टीमों के लिए अगला मुकाबला बेहद अहम है और आगे बढ़ने के लिए जीत जरूरी होगी. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई. यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं. दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा हैं. अब अगला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. अब न्यूजीलैंड की टीम का अगला मुकाबला 25 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम अपना अगला मुकाबला 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.