New Zealand vs England Test Head To Head: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 नवंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा.

न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team Test Head To Head: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 नवंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जाएगा. पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग 11 ऐलान कर दिया है. वहीं पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की कमान टॉम लैथम के कंधो पर है. जबकि केन विलियमसन की चोट के बाद वापसी हुई है. इसके अलावा डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल सहित कई अनुभवी खिलाड़ी प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकता है. वहीं इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स करेंगे. इसके अलावा जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप जैसे स्टार खिलाड़ी प्लेइंग का हिस्सा है. यह भी पढें: NZ vs ENG 1st Test, Christchurch Stats and Pitch Report: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट, यहां जानें क्राइस्टचर्च स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

न्यूजीलैंड टीम हाल ही में भारत को उसी के घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज में रौंद कर आ रही है. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और इंग्लैंड को पहल टेस्ट में हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से हार कर आ रही है. ऐसे में कीवी टीम को इंग्लैंड की उसी के घर में कड़ी चुनौती देंगे चाहेगी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीमों का हाल

 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड की टीम इस समय चौथे स्थान पर है. न्यूजीलैंड के 11 मैचों में 6 जीत, 5 हार के साथ 72 अंक है और 54.550 का पीसीटी है. वहीं इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में छठे स्थान पर है. इंग्लैंड के 19 मैचों में 9 जीत, 9 हार और एक ड्रा के साथ 93 अंक है और 40.790 का पीसीटी है.

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने 112 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 112 टेस्ट मैचों में 52 में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं. इसके अलावा 47 मैच ड्रॉ रहे हैं. इसे इतना पता चलता है इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत है.

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आपस में अब तक कुल 40 टेस्ट सीरीज खेली है. जिसमें इंग्लैंड का पड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 40 में 24 सीरीज जीते हैं. जबकि ने शरीफ 6 टेस्ट सीरीज अपने नाम किए है. इसके अलावा 10 टेस्ट सीरीज ड्रा पर समाप्त हुई है.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट: 28 नवंबर - 2 दिसंबर, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, सेडन पार्क, हैमिल्टन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीमों का हाल

दोनों टीमों की स्क्वाड

इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, रेहान अहमद, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, ओली स्टोन

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, टिम साउथी, विलियम ओरोर्के, जैकब डफी, विल यंग

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दिखेगा दम या पाकिस्तान के गेंदबाज करेंगे उलटफेर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\