New Zealand vs England, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: ऑकलैंड में बारिश करेगी मजा किरकिरा या खेला जाएगा पुरा मुकाबला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में ओपनर बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है. मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धूल गया था, वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लिश ने मेजबान टीम को 65 रनों से हराकर धूल चटाई.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब इंग्लैंड की निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 2nd Test Match Day 4 Live Streaming In India: चौथे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, यहां जानें भारत में कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

फिल सॉल्ट इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. फिल सॉल्ट ने T20 फॉरमेट में काफी रन बनाए हैं. इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं. जोस बटलर इंग्लैंड टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज है. जोस बटलर ने भी T20 फॉरमेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जोस बटलर भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी से काफी उम्मीदें होंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी मैट हेनरी विकेट ले सकते हैं. आदिल रशीद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है. आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज है पिछले तीन टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. इस मैच में भी आदिल रशीद विकेट निकाल सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs ENG Head To Head Record)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.

न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में ओपनर बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है. मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धूल गया था, वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लिश ने मेजबान टीम को 65 रनों से हराकर धूल चटाई. ऐसे में अब जहां मेहमान टीम ऑकलैंड टी20I जीतकर, सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की निगाहें ऑकलैंड में जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने पर टिकी होगी.

ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट (Eden Park Pitch Report)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैदान पर पिछले पांच मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 184 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 157 रन है. ऑकलैंड में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक 33 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 14 रन डिफेंड और 14 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं. ये भी जान लीजिए कि ईडन पार्क के मैदान पर टी20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 162 रन रहा है. इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है अगर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करती है तो 180-190 रन तक पहुंच सकती है.

ऑकलैंड के मौसम का हाल (Auckland Weather Update)

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. 23 अक्टूबर को बारिश आने की संभावना 40 प्रतिशत है, ऐसे में फैंस को थोड़ी मायूसी का सामना करना पड़ सकता हैं. न्यूजीलैंड (NZ vs ENG Weather Update) के मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दौरान वर्षा अधिक रोमांच खराब नहीं करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs ENG 3rd T20I Likely Playing XI):

न्यूजीलैंड (NZ 3rd T20I Likely Playing XI): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, राचन रविंद्रा, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), बेवों जैकब्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कैप्टन), जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमिसन.

इंग्लैंड (ENG 3rd T20I Likely Playing XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेटहेल, हैरी ब्रुक (कैप्टन), टॉम बैंटन, सैम करन, जोर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, अदील राशिद, ल्यूक वुड.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\