New Zealand vs England 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार, मैच पर बनाई मजबूत पकड़
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम का स्कोर खबर लिखे जाने तक तक 56 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन था. कीवी टीम की ओर से केन विलियमसन ने शानदार टच में दिख रहे हैं और वह 176 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद है. इसके अलावा कप्तान टॉम लैथम 47 रन, रचिन रविन्द्र 34 रन और डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में अब तक ब्रायडन कार्से सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा गस एटकिंसन और शोएब बशीर को 1-1 विकेट मिला है. यह भी पढें: South Africa vs Sri Lanka 2nd Test 2024 Day 2 Live Streaming: आज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों टीमों का हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड की टीम इस समय चौथे स्थान पर है. न्यूजीलैंड के 11 मैचों में 6 जीत, 5 हार के साथ 72 अंक है और 54.550 का पीसीटी है. वहीं इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में छठे स्थान पर है. इंग्लैंड के 19 मैचों में 9 जीत, 9 हार और एक ड्रा के साथ 93 अंक है और 40.790 का पीसीटी है.
न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार, मैच पर बनाई मजबूत पकड़
Kane Williamson (77*) and Daryl Mitchell (16*) take the team to the break with a 63 run partnership. Follow play LIVE in NZ with TVNZ DUKE, TVNZ+, Sport Nation and The ACC. LIVE scoring | https://t.co/1bMspYPMtR #NZvENG pic.twitter.com/v69KJgOqbL
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 28, 2024
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, टिम साउथी, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

