IND vs NZ 1st Test 2024 Day 3 Live Score Updates: न्यूज़ीलैंड को लगा सातवां झटका, रवींद्र जडेजा ने मैट हेनरी को बनाया अपना तीसरा शिकार
Ravindra Jadeja (Photo: BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका और खेल रद्द करना पड़ा था. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए थे. आज तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. न्यूज़ीलैंड टीम को सातवां झटका लगा हैं. रवींद्र जडेजा ने मैट हेनरी को आउट कर पवेलियन भेज दिया हैं. खबर लिखें जानें तक न्यूज़ीलैंड का स्कोर 233-7 (65 ओवर) था. न्यूज़ीलैंड ने 187 रन की बढ़त हासिल कर ली हैं.

न्यूज़ीलैंड का सातवां विकेट गिरा