क्रिकेट

NED W vs USA W 4TH T20I 2025 Scorecard: नीदरलैंड्स महिला टीम ने यूएसए को 52 रन से हराकर सीरीज़ में बनाई अजेय बढ़त, स्टेरे कालिस ने खेली शानदार पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम ने USA महिला टीम को 52 रन से हराकर सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज स्टेरे कालिस ने नाबाद 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने नीदरलैंड्स को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

NED W vs USA W 4TH T20I 2025 Scorecard: नीदरलैंड्स महिला टीम ने यूएसए को 52 रन से हराकर सीरीज़ में बनाई अजेय बढ़त, स्टेरे कालिस ने खेली शानदार पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
Netherlands (Photo: KNCBcricket)

Netherlands Women's National Cricket Team vs United States Women's National Cricket Team Match Scorecard: नीदरलैंड्स महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अमेरिका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ का चौथा मुकाबला 12 जून 2025 को नीदरलैंड्स के यूट्रेक्ट स्थित स्पोर्टपार्क माशाल्करवीर्ड (Sportpark Maarschalkerweerd, Utrecht) में खेला गया. जिसमें नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम ने USA महिला टीम को 52 रन से हराकर सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज स्टेरे कालिस ने नाबाद 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने नीदरलैंड्स को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. लॉर्ड्स के सम्राट स्टीव स्मिथ ने 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सचिन-कोहली तक को पीछे छोड़ा, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

इस मैच में टॉस USA की टीम ने जीता और पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी नीदरलैंड्स महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. टीम की शुरुआत सधी हुई रही लेकिन पारी का असली आकर्षण रही सलामी बल्लेबाज़ स्टेरे कालिस की नाबाद 81 रन की इनिंग, जो उन्होंने सिर्फ 60 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से बनाई. स्टेरे कालिस को मिडिल ऑर्डर में कप्तान हीथर सीगर्स का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 36 रन जड़े। वहीं, निचले क्रम में आइरिस ज़्विलिंग ने भी 16 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए. USA की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं जीवना आरस, जिन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए USA महिला टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही। टीम ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए सिर्फ 112 रन बनाए और 5 विकेट ही गंवाए. सलामी बल्लेबाज़ अदितिबा चुदासमा ने अकेले संघर्ष करते हुए 54 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज़ से समर्थन नहीं मिल सका. पुजा गणेश ने 19 गेंदों पर 22 रन जरूर जोड़े लेकिन उनका विकेट गिरते ही USA की उम्मीदों पर पानी फिर गया. बाकी बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. नीदरलैंड्स की गेंदबाज़ों ने संयम और रणनीति के साथ गेंदबाज़ी की. आइरिस ज़्विलिंग ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। सिल्वर सीगर्स ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट चटकाया. वहीं, इसाबेल वैन डर वोनिंग और हीथर सीगर्स ने भी किफायती गेंदबाज़ी की.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).