क्रिकेट

Netherlands vs Canada ICC CWC League 2 2024 Live Streaming: आज नीदरलैंड और कनाडा के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 22वां मैच आज यानी 17 अगस्त को नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. यह मैच वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सातवां मैच होगा.

Netherlands vs Canada ICC CWC League 2 2024 Live Streaming: आज नीदरलैंड और कनाडा के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
नीदरलैंड बनाम कनाडा (Photo Credits: Twitter)

Netherlands vs Canada ICC CWC League 2 2024 Live Streaming: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 22वां मैच आज यानी 17 अगस्त को नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. यह मैच वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सातवां मैच होगा. कनाडा अपने पिछले दो मैच हार कर आ रही है. वहीं नीदरलैंड की टीम अपने पिछ्ले तीन मैच में विजयी रही है. दोनों टीमों के बीच पिछले एनकाउंटर में नीदरलैंड ने बाजी मारी थी. ऐसे में कनाडा की टीम इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी. अंक तालिका में कनाडा के छह मैचों में चार जीत के साथ 8 अंक है और टीम दूसरे स्थान पर है. दुसरी ओर, अंक तालिका में नीदरलैंड के भी छह मैचों में चार जीत के साथ 8 अंक है और तीसरे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस मैच को जीतने वाली टीम 10 अंकों के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच जाएगी. यह भी पढ़ें: IRE W vs SL W 1st ODI 2024 Scorecard: आयरलैंड की महिलाओं ने पहले वनडे में श्रीलंका को 3 विकेट से रौंदा, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने ठोका शतक

नीदरलैंड बनाम कनाडा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 22वां मैच कब खेला जाएगा?

नीदरलैंड बनाम कनाडा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 22वां मैच 17 अगस्त यानी शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला जाएगा.

नीदरलैंड बनाम कनाडा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 22वां मैच कहाँ देखें?

नीदरलैंड बनाम कनाडा, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 22वां मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

कनाडा टीम: आरोन जॉनसन, आदित्य वरदराजन, परगट सिंह, दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किरटन (कप्तान), हर्ष ठाकेर, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, डिलन हेइलिगर, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी, नवनीत धालीवाल। रविंदरपाल सिंह, कंवरपाल ताथगुर, जुनैद सिद्दीकी

नीदरलैंड टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओडोउड, विक्रमजीत सिंह, वेस्ले बर्रेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नूह क्रॉस, शारिज़ अहमद, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, क्लेटन फ़्लॉइड, मूसा अहमद, रयान क्लेन , ओलिवियर

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).