Nepal vs Scotland 39th Match, ICC CWC League 2 2023-27 Live Streaming: आज नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 39वां मैच आज यानी 29 अक्टूबर को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ह्यूस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. नेपाल ने टूर्नामेंट में अब तक 9 मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है और 7 में हार का सामना पड़ा है.
Nepal National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team ICC Cricket World Cup League Two 2023-27: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 39वां मैच आज यानी 29 अक्टूबर को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ह्यूस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. नेपाल ने टूर्नामेंट में अब तक 9 मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है और 7 में हार का सामना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच रद्द हो गया है. नेपाल की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने अब तक 8 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत और 2 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है और 1 अंक के साथ टीम चौथे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND W vs NZ W 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
नेपाल बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 39वां मैच कब खेला जाएगा?
नेपाल बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 39वां मैच आज यानी 29 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे ह्यूस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा.
नेपाल बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 39वां मैच कहां देखें?
नेपाल बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 39वां मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
नेपाल टीम: आरिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), अनिल साह, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी, पवन सर्राफ, भीम शर्की, सूर्या तमांग, कुशल मल्ल, देव खनाल, अर्जुन सउद
स्कॉटलैंड टीम: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), चार्ली टियर, एंड्रयू उम्मीद, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, मार्क वाट, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी , सफयान शरीफ, माइकल इंग्लिश, गेविन मेन, जॉर्ज मुन्से, हमजा ताहिर, क्रिस ग्रीव्स, स्कॉट करी, जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस, चार्ली कैसेल
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

