क्रिकेट

NEP W vs THAI W 6th T20 2025 Scorecard: छठे टी20 में थाईलैंड ने नेपाल को 5 रन से हराया, थिपचा पुत्तवोंग ने गेंद और बल्ले से किया कमाल, देखें स्कोरकार्ड

नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और थाईलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज का छठा टी20 आज यानी 4 फरवरी को कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला गया. इस मैच में थाईलैंड ने नेपाल को 5 रन से करारी शिकस्त दी.

NEP W vs THAI W 6th T20 2025 Scorecard: छठे टी20 में थाईलैंड ने नेपाल को 5 रन से हराया, थिपचा पुत्तवोंग ने गेंद और बल्ले से किया कमाल, देखें स्कोरकार्ड
NEP W vs THAI W (Photo: @ThailandCricket)

Nepal Women's National Cricket Team vs Thailand Women's National Cricket Team 6th T20 2025 Scorecard: नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और थाईलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज का छठा टी20 आज यानी 4 फरवरी को कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला गया. इस मैच में थाईलैंड ने नेपाल को 5 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही थाईलैंड ने ट्राई-सीरीज में चौथी जीत दर्ज की. दूसरी ओर, नेपाल की यह लगातार चौथी हार है. थाईलैंड की ओर से थिपचा पुत्तवोंग ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन की. थिपचा पुत्तवोंग ने पहले बल्लेबाजी से नाबाद 25 रन बनाई. फिर गेंदबाजी में 4 ओवर में 1 मेडेन और 10 रन देकर 4 विकेट चटकाई. जबकि फन्निता माया को 2 विकेट मिला.

यह भी पढें: Champions Trophy 2025: विराट कोहली और रोहित शर्मा का फॉर्म भारत के चैंपियंस ट्रॉफी अभियान के लिए महत्वपूर्ण होगा; सुरेश रैना

मैच की बात करें तो थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की बल्लेबाजी फिर एक बार पूरी तरह फ्लॉप हो गई. थाईलैंड की टीम 6 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी. थाईलैंड की ओर से चानिदा सुथिरुआंग ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाई. इसके अलावा थिपचा पुत्तवोंग ने 25 रन का योगदान दिया. जबकि कप्तान नारुमोल चाईवाई और नत्थकन चंथम बिना खाता खोले आउट हो गई. दूसरी ओर, नेपाल की ओर से मनीषा उपाध्याय ने 4 ओवर में 1 मेडेन और 18 रन देकर 4 विकेट चटकाई. पूजा महतो को 1 विकेट मिला और रचना चौधरी को 1 विकेट मिला.

107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी नेपाल की शुरुआत काफी खराब रही. नेपाल ने अपने 3 विकेट 5 रन पर गवां दिए. इसके बाद मेजबान टीम के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया. हालांकि रुबीना छेत्री और पूजा महतो के बीच छोटी साझेदारी हुई. लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी. नेपाल की टीम 8 विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी. नेपाल की ओर से रुबीना छेत्री ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाई. इसके अलावा कबिता जोशी को 24 रन, रोमा थापा 19 रन और पूजा महतो ने 18 रन का योगदान दी. थाईलैंड की ओर से थिपचा पुत्तवोंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाई. फन्निता माया को 2 विकेट मिला

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).