NEP W vs NED W 4th T20 2025 Scorecard: नीदरलैंड ने नेपाल को 141 रनों का दिया टारगेट, सीता राणा मगर ने चटकाई 5 विकेट
नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज का चौथा टी20 आज यानी 2 फरवरी को कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाना है. इस मैच में नीदरलैंड की महिलाओं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाई.
Nepal Womens National Cricket vs Netherlands Womens National Cricket Team 4th T20 2025 Scorecard: नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज का चौथा टी20 आज यानी 2 फरवरी को कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाना है. इस मैच में नीदरलैंड की महिलाओं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाई. नीदरलैंड की ओर से कप्तान बेबेट डी लीडे ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों में 41 रन बनाई. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सकी. वहीं हीदर सीगर्स ने 23 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाई.
मैच की बात करें तो शुरूआती 3 ओवर में नीदरलैंड की सलामी जोड़ी ने 28 रन जोड़ दिए. इसके बाद पूजा महतो ने फेबे मोलकेनबोअर को 21 रन पर बोल्ड कर दिया. फिर अगले ओवर में मनीषा उपाध्याय ने स्टेरे कालिस को 8 आउट कर दिया. यहां से नीदरलैंड के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया और कोई बड़ी साझेदारी नहीं पनप पाई. इसके अलावा बेबेट डी लीडे 41 रन, रॉबिन रिज्के 21 रन और हीदर सीगर्स 26 रन योगदान दी.
वहीं नेपाल की ओर से सीता राणा मगर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाई. जबकि मनीषा उपाध्याय को 2 विकेट और कबिता जोशी को 1 विकेट मिला.
फिलहाल नेपाल को ट्राई-सीरीज में पहली कीट दर्ज करने के लिए 141 रनों की जरुरत है. वहीं नीदरलैंड को दूसरी जीत दर्ज करने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। दूसरी पारी में रोमांचक मैच होने की उम्मीद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

