क्रिकेट

IND vs SA, Women's U19 T20 World Cup 2025 Final Live Scorecard: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 टीम को सस्ते में समेटा, विश्व चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को चाहिए मात्र 83 रन, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और महज 82 रन पर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया.

IND vs SA, Women's U19 T20 World Cup 2025 Final Live Scorecard: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 टीम को सस्ते में समेटा, विश्व चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को चाहिए मात्र 83 रन, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारतीय U19 महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका U19 महिला टीम

India Women's U19 National Cricket Team vs South Africa Women's  U19 National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय अंडर-19 महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला 02 फ़रवरी(शनिवार) को क्वालालंपुर( Kuala Lumpur) के बयूमास ओवल(Bayuemas Oval) में खेला जा रहा हैं. आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और महज 82 रन पर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में रखा. पहले ओवर से ही भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए. टीम का पहला विकेट 2वें ओवर में गिरा, जब परुणिका सिसोदिया ने सिमोन लोरेंस को शून्य पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद जेम्मा बोथा (16) और कायला रेनेके (7) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी लंबी साझेदारी नहीं कर सके. सबसे बड़ी साझेदारी मीके वान फोर्स्ट (23) और फे काउलिंग (15) के बीच हुई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही इस साझेदारी को तोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट कर दिया. पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 82 रन ही बना सकी.

यहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर19 महिला विश्व कप फाइनल मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

गेंदबाज ओवर रन विकेट
परुणिका सिसोदिया 4 6 2
गोंगाडी तृषा 4 15 3
आयुषी शुक्ला 4 9 2
वैष्णवी शर्मा 4 23 2
शबनम शकील 2 7 1
जोषिथा वी जे 2 7 0

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

बल्लेबाज गेंद रन चौके छक्के
मीके वान फोर्स्ट 18 23 3 0
फे काउलिंग 5 15 2 1
जेम्मा बोथा 14 16 3 0

भारत की गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया. परुणिका सिसोदिया (4 ओवर, 2 विकेट, 6 रन) और गोंगाडी तृषा (4 ओवर, 3 विकेट, 15 रन) ने शानदार गेंदबाजी की. वहीं, शबनम शकील 1 और आयुषी शुक्ला ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए. 82 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के लिए काफी आसान नजर आ रहा है, लेकिन फाइनल मैच का दबाव हमेशा अलग होता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज किस तरह से इस छोटे लक्ष्य का पीछा करते हैं. यदि भारतीय टीम संयम के साथ खेलती है, तो वह आसानी से खिताब जीत सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).