ऋषभ पंत के बचाव में उतरे मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद, लोगों से कहा धैर्य रखें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद ने कहा है कि वह ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य विकेटकीपरों पर निगाहें रखे हुए हैं.

एमएसके प्रसाद (Photo Credits: IANS)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) की चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद (M. S. K. Prasad) ने कहा है कि वह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के विकल्प के तौर पर ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य विकेटकीपरों पर निगाहें रखे हुए हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रेक लेने के बाद से पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं लेकिन वह लगातार विफल हो रहे हैं. प्रसाद का हालांकि मानना है कि पंत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ धैर्य रखने की जरूरत है.

प्रसाद ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "मैंने पहले ही विश्व कप के बाद कहा था कि हम पंत पर नजर रखे हुए हैं. हमें उनके साथ धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि उनके पास काफी प्रतिभा है." यह भी पढ़ें- विक्रम राठौर ने कहा- ऋषभ पंत का शॉट चयन उन्हें खास बनाता है

उन्होंने कहा, "हम पंत के वर्कलोड पर भी ध्यान दे रहे हैं. जाहिर सी बात है, हम साथ ही तीनों प्रारूपों में विकल्पों पर भी नजर रखे हुए हैं. टेस्ट में इंडिया-ए के लिए के.एस. भरत अच्छा कर रहे हैं हमारे पास किशन और सैमसन हैं जो सीमित ओवरों में इंडिया-ए के लिए और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा कर रहे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड