NED vs SCO, ICC World Cup League Two 2025 Scorecard: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड को 44 रनों से हराया, ब्रैंडन मैकमुलेन ने झटके 3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड्स को 44 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की पूरी टीम 45 ओवर में 218 रनों पर सिमट गई.

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड (Photo credits: X/@KNCBcricket/@CricketScotland)

Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग (ICC Cricket World Cup League Two )2025 का 76वां मैच 06 जून(शुक्रवार) को डंडी (Dundee) के फ़ोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड (Forthill Cricket Ground) में खेला गया. स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड्स को 44 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की पूरी टीम 45 ओवर में 218 रनों पर सिमट गई. स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड के सामने रखा 263 रनों का लक्ष्य, फिनले मैकक्रेथ और मार्क वॉट ने खेली दमदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड की पारी की बात करें तो फिनले मैकक्रीथ ने सबसे ज्यादा 81 रनों की संयमित पारी खेली. उन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं मार्क वॉट ने भी 60 रनों की अहम पारी खेली और अंतिम ओवरों में सफयान शरीफ ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ 36 रन बनाकर स्कोर को मजबूत किया. नीदरलैंड्स की ओर से काइल क्लेन ने 10 ओवर में 81 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन दत्त और रूएलोफ वैन डेर मेर्व ने 2-2 विकेट झटके.

263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. सलामी बल्लेबाज़ माइकल लेविट ने 35 रन बनाए, जबकि नोआ क्रोस ने 24 गेंदों पर 26 रन की तेज़ पारी खेली. हालांकि, स्कॉटलैंड के गेंदबाज़ों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी. ब्रैंडन मैकमुलेन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि सफयान शरीफ ने 6 ओवर में केवल 18 रन देकर 2 विकेट लिए. मार्क वॉट ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 10 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके.

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लाइव स्कोरकार्ड

Share Now

Tags

CWC League 2 ICC Cricket World Cup League 2 icc cwc league 2 ICC Mens Cricket World Cup League 2 live cricket LIVE CRICKET SCORE NED vs SCO Netharlands vs Scotland Netherlands Netherlands National Cricket Team Netherlands National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard SCO sco vs ned SCO vs NED Live SCO vs NED Live Streaming SCO vs NED Live Telecast Scotland Scotland National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard scotland vs netherlands Scotland vs Netherlands Live Scotland vs Netherlands Live Streaming Scotland vs Netherlands Telecast आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-27 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग अंक तालिका आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2 एनईडी बनाम एससीओ एससीओ एससीओ बनाम एनईडी एससीओ बनाम एनईडी लाइव एससीओ बनाम एनईडी लाइव टेलीकास्ट एससीओ बनाम एनईडी लाइव स्ट्रीमिंग नीदरलैंड नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर सीडब्ल्यूसी लीग 2 स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\