Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में जॉर्डन हरमन, टोनी डी ज़ॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़ेन और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. वहीं गेंदबाजी में डुआन जानसन और ईथन बॉश अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर नामीबिया की टीम को गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रायलिंक और माइकल वान लिंगेन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.
Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NAM vs SA) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. पहले दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) की कप्तानी वाली नामीबिया की टीम सम्मान बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी. इस मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: Team India Will Play 2 Matches On Sunday: सुपर संडे पर डबल धमाल, टीम इंडिया खेलेगी 2 बड़े मुकाबले, एक में दांव पर होगी ट्रॉफी; जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs SA 3rd ODI Match Playing XI)
नामीबिया: माइकल वैन लिंगेन, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लोफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, वाल्डो स्मिथ, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो.
दक्षिण अफ्रीका: जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश, ईथन बॉश, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, नकाबायोमज़ी पीटर, क्वेना मफाका.
तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैच दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से प्रोटियाज टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आता है.
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में जॉर्डन हरमन, टोनी डी ज़ॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़ेन और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. वहीं गेंदबाजी में डुआन जानसन और ईथन बॉश अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर नामीबिया की टीम को गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रायलिंक और माइकल वान लिंगेन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी, जबकि रुबेन ट्रम्पेलमैन और वाल्डो स्मिथ गेंदबाजी में चुनौती पेश कर सकते हैं.
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है. इस सीरीज के दोनों मुकाबलों में 330 से ज्यादा रन बने हैं. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों को भी कुछ टर्न मिलने की संभावना है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2026 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

