क्रिकेट

NAM vs SA 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

नामीबिया की बल्लेबाजी में गेरहार्ड इरास्मस, जेन फ्रायलिंक, जेजे स्मिट और जेन ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जान बाल्ट, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ और रूबेन ट्रम्पेलमैन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के पास ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी और जॉर्डन हरमन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं.

NAM vs SA 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard Update: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NAM vs SA) के बीच टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला जाएगा. घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के इरादे से गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) की कप्तानी वाली नामीबिया की टीम मैदान में उतरेगी. वहीं ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: NAM vs SA 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs SA 1st T20I Match Playing XI)

नामीबिया: इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लोफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो.

साउथ अफ्रीका: जॉर्डन हरमन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़ेन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, डुआन जेनसन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, प्रेनेलन सुब्रायेन, लूथो सिपाम्ला.

नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 के पहले मुकाबले में नामीबिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें नामीबिया ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल 1-0 से नामीबिया के पक्ष में है.

नामीबिया की बल्लेबाजी में गेरहार्ड इरास्मस, जेन फ्रायलिंक, जेजे स्मिट और जेन ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जान बाल्ट, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ और रूबेन ट्रम्पेलमैन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के पास ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी और जॉर्डन हरमन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में क्वेना मफाका, लुथो सिपामला और डुआन यानसेन टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. यहां हाल के मुकाबलों में पहली पारी में 200 से अधिक रन भी बने हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान होती जाएगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस पहले टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2026 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).