NAM vs SA 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
नामीबिया को इस मुकाबले में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, जेजे स्मिट, जान फ्रायलिंक और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जान बाल्ट और रुबेन ट्रम्पेलमैन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम की निगाहें डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, टोनी डी जोरजी और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन पर रहेंगी.
Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Date And Time Details: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का पहला मुकाबला कल यानी 28 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) की कप्तानी वाली नामीबिया की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मजबूत शुरुआत करना चाहेगी. वहीं ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: Where To Watch Namibia-South Africa-Zimbabwe T20I Tri-Series 2026: भारत में कब, कहां और कैसे देखें नामीबिया-साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे टी20 ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. घरेलू मैदान पर खेल रही नामीबिया की टीम लगातार पांच टी20 मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म में है. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (NAM vs SA T20I Head To Head)
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. इस मैच में नामीबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराया था. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड में नामीबिया 1-0 से आगे है. दक्षिण अफ्रीका पहली बार अपने पड़ोसी देश के खिलाफ जीत दर्ज कर बराबरी करने की कोशिश करेगा.
नामीबिया को इस मुकाबले में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, जेजे स्मिट, जान फ्रायलिंक और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जान बाल्ट और रुबेन ट्रम्पेलमैन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम की निगाहें डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, टोनी डी जोरजी और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन पर रहेंगी.
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Namibia Cricket Ground Pitch Report)
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. हाल के मुकाबलों में यहां पहली पारी में 200 से ज्यादा रन भी बने हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
विंडहोक का मौसम कैसा रहेगा? (Windhoek Weather Report)
मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मैच के समय तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत है, इसलिए पूरे मुकाबले के बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है. हवा की रफ्तार 9 से 15 मील प्रति घंटा और नमी 17 से 22 प्रतिशत के बीच रह सकती है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (NAM vs SA 1st T20I Match Key Players To Watch Out)
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करके आ रहे हैं और इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बना सकते हैं. वहीं नामीबिया के तेज गेंदबाज जान बाल्ट ने अपने पिछले पांच टी20 मुकाबलों में 9 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी सिर्फ 5.67 रही है. इनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस, गेरहार्ड इरास्मस और जेजे स्मिट भी मैच का रुख बदल सकते हैं.
नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (NAM vs SA 1st T20I Match Date And Venue)
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला कल यानी 28 अगस्त को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा.
भारत में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NAM vs SA 1st T20I Match Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इस टी20 ट्राई-सीरीज के मुकाबलों का किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch NAM vs SA 1st T20I Match Live Streaming In India)
भारत में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs SA 1st T20I Match Playing Prediction)
नामीबिया: जान फ्रायलिंक, जूनियर तान्यांडा, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जान बाल्ट, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, जैक ब्रासेल.
दक्षिण अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइज़न, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, टोनी डी जोरजी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), जॉर्डन हरमन, डुआन जानसन, प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका, नकाबायोमजी पीटर, लुथो सिपामला.
नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2026 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

