UPW-W vs MI-W WPL 2025 Fantasy11 Prediction: महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी ड्रीम11 विनिंग फैंटेसी टीम
यूपी वारियर्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (एमआई-डब्ल्यू) को बनाया जा सकता है, जबकि ग्रेस हैरिस (यूपीडब्ल्यू-डब्ल्यू)को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.
UP Warriorz (WPL) vs Mumbai Indians (WPL): यूपी वारियर्स (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मुकाबला 06 मार्च(गुरुवार) को लखनऊ(Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम(Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले हारकर यहां पहुंची हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस की स्थिति काफी बेहतर है. उन्होंने अब तक सबसे कम मैच खेले हैं और फिर भी तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत बनी हुई हैं. यह भी पढ़ें: ब्रेक के बाद कल एक्शन में लौटेंगी महिला प्रीमियर लीग, यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
वहीं, यूपी वॉरियर्स लगातार दो जीत के बाद दो मैच हार चुकी है. टीम ने अब तक छह मैचों में केवल चार अंक जुटाए हैं और WPL 2025 में सबसे खराब नेट रन रेट (-0.786) के साथ संघर्ष कर रही है. यूपी वॉरियर्स को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, वरना उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जल्द ही खत्म हो सकती हैं. मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, जबकि इससे पहले टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते थे. MI-W ने अब तक पांच मैचों में तीन जीत और दो हार दर्ज की है. इस मैच में जीत से टीम को फिलहाल दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका मिलेगा, इसलिए वे हर हाल में जीत को अपना लक्ष्य बनाएगी.
यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम: किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, श्वेता सेहरावत, ग्रेस हैरिस, उमा चेट्री (विकेट कीपर), चिनेल हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, गुनालन कमलिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

