Mumbai Indians Beat Delhi Capitals, WPL 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से रौंदा, दूसरी बार खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें DC W बनाम MI W मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 141 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मारिज़ैन कप्प ने सबसे ज्यादा 40 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

मुंबई इंडियंस महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter/@WPL)

Delhi Capitals Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), Womens Premier League 2025 Final Match Scorecard: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 15 मार्च को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेला गया. इस फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया हैं. डब्लूपीएल के तीसरे सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं थीं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर थीं. Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 150 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें DC W बनाम MI W मैच का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद स्टार आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाई. हरमनप्रीत कौर के अलावा स्टार आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को स्टार आलराउंडर मारिज़ैन कप्प ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन और नल्लापुरेड्डी चरणी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन और नल्लापुरेड्डी चरणी के अलावा एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 141 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मारिज़ैन कप्प ने सबसे ज्यादा 40 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस धुआंधार पारी के दौरान मारिज़ैन कप्प ने 26 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाई. मारिज़ैन कप्प के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बटोरे.

वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को दिग्गज आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. नेट साइवर-ब्रंट के अलावा अमेलिया केर ने दो विकेट चटकाए. इस शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने डब्लूपीएल का दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया हैं.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 149/7, 20 ओवर (यास्तिका भाटिया 8 रन, हेले मैथ्यूज 3 रन, नेट साइवर-ब्रंट 30 रन, हरमनप्रीत कौर 66 रन, अमेलिया केर 2 रन, सजीवन सजना 0 रन, जी कमलिनी 10 रन, अमनजोत कौर नाबाद 14 रन और संस्कृति गुप्ता नाबाद 8 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मारिज़ैन कप्प 2 विकेट, जेस जोनासेन 2 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 1 विकेट, नल्लापुरेड्डी चरणी 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 141/9, 20 ओवर (मेग लैनिंग 13 रन, शैफाली वर्मा 4 रन, जेस जोनासेन 13 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 30 रन, एनाबेल सदरलैंड 2 रन, मारिज़ैन कप्प 40 रन, सारा ब्राइस 5 रन, निकी प्रसाद नाबाद 25 रन, मिन्नू मणि 4 रन, शिखा पांडे 0 रन और नल्लापुरेड्डी चरणी नाबाद 3 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (नेट साइवर-ब्रंट 3 विकेट, अमेलिया केर 2 विकेट, शबनीम इस्माइल 1 विकेट, सैका इशाक 1 विकेट और हेले मैथ्यूज 1 विकेट).

Share Now

Tags

2025 TATA WPL Final 2025 टाटा डब्ल्यूपीएल फाइनल Amanjot Kaur Amelia Kerr Annabel Sutherland Brabourne Stadium Brabourne Stadium Pitch Report Brabourne Stadium Weather Brabourne Stadium Weather Report Brabourne Stadium Weather Update capitals vs indians cricket wpl DC vs MI DC vs MI Live Score DC vs MI Live Scorecard DC vs MI Live Streaming DC vs MI Live Streaming In India DC vs MI Score DC vs MI Scorecard dc vs mi wpl DC vs MI WPL 2025 Final DC vs MI WPL 2025 Final Live Score DC vs MI WPL 2025 Final Live Scorecard DC vs MI WPL 2025 Final Live Streaming DC vs MI WPL 2025 Final Live Streaming In India DC vs MI WPL 2025 Final Score DC vs MI WPL 2025 Final Scorecard DC vs MI WPL Final DC vs MI WPL Final 2025 Live Streaming DC vs MI WPL Final Live Streaming DC W vs MI W Head To Head DC-W vs MI -W DC-W vs MI-W Live Streaming DC-W vs MI-W Live Streaming in India DCW vs MIW Live Streaming DCW vs MIW Live Streaming In India Delhi Capitals Delhi Capitals (WPL) Delhi Capitals (WPL) vs Mumbai Indians (WPL) Delhi Capitals vs Mumbai Indians Delhi Capitals vs Mumbai Indians Live Streaming Delhi Capitals vs Mumbai Indians Live Streaming In India Delhi Capitals Women Delhi Capitals Women (WPL) Delhi Capitals Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL) Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Live Streaming Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Live Streaming In India Delhi vs Mumbai Delhi vs Mumbai Live Score Delhi vs Mumbai Live Scorecard Delhi vs Mumbai Live Streaming Delhi vs Mumbai Live Streaming In India Delhi vs Mumbai Score Delhi vs Mumbai Scorecard Delhi vs Mumbai WPL 2025 Final G Kamalini harmanpreet kaur Hayley Matthews How To Watch DC vs MI WPL 2025 Final How To Watch Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women WPL 2025 Final Jemimah Rodrigues Jess Jonassen Marizanne Kapp meg lanning MI vs DC mi vs dc wpl mi vs dc wpl 2025 MI-W vs DC-W MI-W vs DC-W Match Winner Prediction Minnu Mani mumbai Mumbai Indians Mumbai Indians (WPL) mumbai indians (wpl) vs delhi capitals team Mumbai Indians Women Mumbai Indians Women (WPL) Mumbai Pitch Report Mumbai weather Mumbai Weather Report mumbai weather update Nallapureddy Charani Nat Sciver-Brunt niki prasad Saika Ishaque Sajeevan Sajana Sanskriti Gupta sarah bryce Shabnim Ismail Shafali Verma Shikha Pandey TATA WPL Final 2025 WPL 2025 Final WPL Final 2025 wpl final match yastika bhatia अमनजोत कौर अमेलिया केर एनाबेल सदरलैंड जी कमलिनी जेमिमा रोड्रिग्स जेस जोनासेन टाटा डब्ल्यूपीएल फाइनल 2025 डब्ल्यूपीएल 2025 फाइनल डब्ल्यूपीएल फाइनल 2025 डीसी बनाम एमआई डीसी बनाम एमआई डब्ल्यूपीएल डीसी बनाम एमआई भारत में लाइव स्ट्रीमिंग डीसी बनाम एमआई लाइव स्ट्रीमिंग डीसी-डब्ल्यू बनाम एमआई-डब्ल्यू डीसीडब्ल्यू बनाम एमआईडब्ल्यू दिल्ली कैपिटल दिल्ली कैपिटल (डब्ल्यूपीएल) दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस स्ट्रीमिंग Jio Cinema दिल्ली कैपिटल महिला दिल्ली कैपिटल महिला (डब्ल्यूपीएल) बनाम मुंबई इंडियंस महिला (डब्ल्यूपीएल) दिल्ली कैपिटल महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला नट साइवर-ब्रंट नल्लापुरेड्डी चरणानी निकी प्रसाद ब्रेबोर्न स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम पिच रिपोर्ट ब्रेबोर्न स्टेडियम मौसम मारिजैन कप्प मिन्नू मणि मुंबई मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस (डब्ल्यूपीएल) मुंबई इंडियंस महिला मुंबई इंडियंस महिला (डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स महिला (डब्ल्यूपीएल) मुंबई पिच रिपोर्ट मुंबई मौसम मुंबई मौसम अपडेट मुंबई मौसम रिपोर्ट मेग लैनिंग यास्तिका भाटिया शबनीम इस्माइल शिखा पांडे शैफाली वर्मा सजीवन सजना संस्कृति गुप्ता सारा ब्राइस सैका इशाक हरमनप्रीत कौर हेले मैथ्यूज

\