क्रिकेट

मुंबई के भांडुप में स्थानीय क्रिकेटर राकेश पंवार की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के भांडुप इलाके में स्थानीय क्रिकेटर राकेश पंवार (cricketer Rakesh Panwar ) की बीती रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई. खबरों के मुताबिक तीन लोगों ने राकेश पंवार पर धारदार हतियारों से हमला कर दिया. जिससे राकेश बुरी तरह जख्मी हो गए. जिसके बाद राकेश को नजदीक के अस्पातल में लेकर जाया गया.

मुंबई के भांडुप में स्थानीय क्रिकेटर राकेश पंवार की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मृतक राकेश पंवार ( फोटो क्रेडिट- ANI )

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के भांडुप इलाके में स्थानीय क्रिकेटर राकेश पंवार (cricketer Rakesh Panwar ) की बीती रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई. खबरों के मुताबिक तीन लोगों ने राकेश पंवार पर धारदार हतियारों से हमला कर दिया. जिससे राकेश बुरी तरह जख्मी हो गए. जिसके बाद राकेश को नजदीक के अस्पातल में लेकर जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

शुरुवाती जानकारी के मुताबिक राकेश पंवार जब रात के वक्त भांडुप के महावीर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पहले से ही घात लगकार बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलवार कौन थे और ये हत्या पुरानी रंजीश के कारण की गई है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है.

यह भी पढ़ें:- Twinkle Sharma हत्याकांड: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का फूटा गुस्सा, अलीगढ़ पुलिस ने कहा-रेप नहीं आपसी रंजिश है वजह

वहीं इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. इस दर्दनाक घटना के बाद राकेश पंवार के परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).