MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Preview: लाहौर में आज मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

हैदराबाद किंग्समेन की टीम को अब तक बल्लेबाजी में काफी संघर्ष करना पड़ा है. टीम के पास मार्नस लाबुशेन, सैम अयूब और उस्मान खान जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. गेंदबाजी में महीश तीक्षणा और राइली मेरेडिथ टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Multan Sultans vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 8th Match Preview Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन (MS vs HYDK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तांस ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और वे इस मुकाबले में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन की टीम लगातार दो हार के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Winner Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के आठवें मुकाबले में बुधवार (1 अप्रैल) को मुल्तान सुल्तांस (MS) का सामना हैदराबाद किंग्समेन (HYDK) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तांस ने अपने पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जिसमें जोश फिलिप और मोमिन कमर ने शानदार प्रदर्शन किया था. दूसरी तरफ, हैदराबाद किंग्समेन की टीम अब तक अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है और बल्लेबाजी में टीम संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में इस मैच में टीम बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड (MS vs HYDK Head To Head)

पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड 0-0 है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस सीजन में हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जा रहा है. यहां खेले गए छह मुकाबलों में ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. हालांकि, जो गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, उन्हें भी विकेट मिलते हैं. इस पिच पर पहले बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने वाली दोनों टीमों को सफलता मिली है, जिससे यह पिच संतुलित नजर आती है.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन पीएसएल 2026 की प्रमुख खिलाड़ी (MS vs HYDK PSL 2026 Key Players To Watch Out): जोश फिलिप, मोमिन कमर, स्टीवन स्मिथ, शान मसूद, मार्नस लाबुशेन, सैम अयूब और महीश तीक्षणा जैसे खिलाड़ी इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (MS vs HYDK Mini Battle): स्टीवन स्मिथ और राइली मेरेडिथ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, मार्नस लाबुशेन और मोहम्मद वसीम जूनियर के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. स्पिन में महीश तीक्षणा और जोश फिलिप के बीच भी दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आठवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MS vs HYDK 8th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MS vs HYDK 8th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आठवां मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MS vs HYDK 8th T20 Match Live Streaming In India)

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी भारत में उपलब्ध नहीं होगी. लेकिन फैंस इस मुकाबले का लुफ्त फैनकोड (Fan Code) ऍप पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MS vs HYDK 8th T20 Match Playing Prediction)

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, अराफात मिन्हास, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, शहजाद गुल और मोमिन कमर.

हैदराबाद किंग्समेन: सैम अयूब, माज सादाकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), सैयद साद अली, इरफान खान, हसन खान, हम्माद आजम, महीश तीक्षणा, राइली मेरेडिथ और आकिफ जावेद.

नोट: मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट