MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के आठवें मुकाबले में बुधवार (1 अप्रैल) को मुल्तान सुल्तांस (MS) का सामना हैदराबाद किंग्समेन (HYDK) से होगा. ये मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तांस ने अपने पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जिसमें जोश फिलिप और मोमिन कमर ने शानदार प्रदर्शन किया था.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समैन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Multan Sultans vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 8th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन (MS vs HYDK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तांस ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और वे इस मुकाबले में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन की टीम को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में वे इस मैच में वापसी करना चाहेंगे. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Lucknow Weather Update: आज लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के आठवें मुकाबले में बुधवार (1 अप्रैल) को मुल्तान सुल्तांस (MS) का सामना हैदराबाद किंग्समेन (HYDK) से होगा. ये मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तांस ने अपने पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जिसमें जोश फिलिप और मोमिन कमर ने शानदार प्रदर्शन किया था. दूसरी तरफ, हैदराबाद किंग्समेन की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में जीत हासिल नहीं कर पाई है और लगातार दो हार के बाद टीम दबाव में नजर आ रही है.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड (MS vs HYDK Head To Head)

पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस सीजन में हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जा रहा है. यहां खेले गए ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. हालांकि, जो गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, उन्हें भी विकेट मिलते हैं. इस पिच पर पहले बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने वाली दोनों टीमों को बराबर सफलता मिली है, जिससे यह पिच संतुलित नजर आती है.

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आठवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MS vs HYDK 8th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MS vs HYDK 8th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आठवां मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MS vs HYDK 8th T20 Match Live Streaming In India)

मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी भारत में उपलब्ध नहीं होगी. लेकिन फैंस इस मुकाबले का लुफ्त फैनकोड (Fan Code) ऍप पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MS vs HYDK 8th T20 Match Playing Prediction)

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, अराफात मिन्हास, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, शहजाद गुल और मोमिन कमर.

हैदराबाद किंग्समेन: सैम अयूब, माज सादाकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), सैयद साद अली, इरफान खान, हसन खान, हम्माद आजम, महीश तीक्षणा, राइली मेरेडिथ और आकिफ जावेद.

नोट: मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट