MS vs LAH PSL 2025 Scorecard: मुल्तान सुल्तान ने लाहौर कलंदर्स को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, यासिर खान ने खेली ताबड़तोड़ पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

मुल्तान सुल्तांस ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह उनके पक्ष में गया.

Multan Sultans vs Lahore Qalandars(Credit: X/@thePSLt20)

Multan Sultans vs Lahore Qalandars Match Scorecard: मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 12वां मुकाबला  22 अप्रैल(मंगलवार) को मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. मुल्तान सुल्तांस ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह उनके पक्ष में गया. यह भी पढ़ें: मुल्तान सुल्तान ने जीता टॉस, लाहौर कलंदर्स पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम की शुरुआत तेज़ और आक्रामक रही, जिसमें ओपनर यासिर खान ने सिर्फ 44 गेंदों पर 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े और पारी को विस्फोटक शुरुआत दी. उनके साथ कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने भी 17 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

मध्यक्रम में उस्मान खान ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि अंत में इफ्तिखार अहमद ने तूफानी अंदाज़ में सिर्फ 18 गेंदों पर 40 रन ठोके, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए. इसी के दम पर मुल्तान सुल्तांस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

लाहौर कलंदर्स की गेंदबाज़ी इस मुकाबले में पूरी तरह बिखरी नजर आई. शाहीन अफरीदी ने 3.6 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि हैरिस रऊफ ने अपने 3 ओवर में 54 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके. रिशाद हुसैन को सबसे ज़्यादा सफलता मिली, जिन्होंने 2 विकेट लिए लेकिन उन्होंने भी 4 ओवर में 45 रन खर्च किए. लाहौर कलंदर्स को अब जीत के लिए 229 रनों की ज़रूरत है, जो PSL इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक है. ऐसे में सभी की निगाहें उनके बल्लेबाज़ों पर टिकी होंगी.

Share Now

Tags

Lahore Qalandars Lahore Qalandars vs Multan Sultans live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming LQ vs MS MS vs LQ MS vs LQ live streaming MS vs LQ Live Telecast Multan Sultans Multan Sultans vs Lahore Qalandars Multan Sultans vs Lahore Qalandars Live Streaming Multan Sultans vs Lahore Qalandars Live Streaming Online Multan Sultans vs Lahore Qalandars Live Telecast Pakistan PAKISTAN SUPER LEAGUE Pakistan Super League 2025 Pakistan Super League 2025 Live PSL PSL 2025 PSL 2025 live streaming PSL 2025 Live Streaming Online PSL 2025 Live Telecast PSL Live Streaming PSL Live Telecast एमएस बनाम एलक्यू एमएस बनाम एलक्यू लाइव टेलीकास्ट एमएस बनाम एलक्यू लाइव स्ट्रीमिंग एलक्यू बनाम एमएस पाकिस्तान पाकिस्तान सुपर लीग पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पाकिस्तान सुपर लीग 2025 लाइव पीएसएल पीएसएल 2025 पीएसएल 2025 लाइव टेलीकास्ट पीएसएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग पीएसएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन पीएसएल लाइव स्ट्रीमिंग मुल्तान सुल्तान्स मुल्तान सुल्तान्स बनाम लाहौर कलंदर्स लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड लाहौर कलंदर्स लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स

\