MS vs LAH PSL 2025 Scorecard: मुल्तान सुल्तान ने लाहौर कलंदर्स को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, यासिर खान ने खेली ताबड़तोड़ पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
मुल्तान सुल्तांस ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह उनके पक्ष में गया.
Multan Sultans vs Lahore Qalandars Match Scorecard: मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 12वां मुकाबला 22 अप्रैल(मंगलवार) को मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. मुल्तान सुल्तांस ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए लाहौर कलंदर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह उनके पक्ष में गया. यह भी पढ़ें: मुल्तान सुल्तान ने जीता टॉस, लाहौर कलंदर्स पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टीम की शुरुआत तेज़ और आक्रामक रही, जिसमें ओपनर यासिर खान ने सिर्फ 44 गेंदों पर 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े और पारी को विस्फोटक शुरुआत दी. उनके साथ कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने भी 17 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
मध्यक्रम में उस्मान खान ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि अंत में इफ्तिखार अहमद ने तूफानी अंदाज़ में सिर्फ 18 गेंदों पर 40 रन ठोके, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए. इसी के दम पर मुल्तान सुल्तांस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
लाहौर कलंदर्स की गेंदबाज़ी इस मुकाबले में पूरी तरह बिखरी नजर आई. शाहीन अफरीदी ने 3.6 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि हैरिस रऊफ ने अपने 3 ओवर में 54 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके. रिशाद हुसैन को सबसे ज़्यादा सफलता मिली, जिन्होंने 2 विकेट लिए लेकिन उन्होंने भी 4 ओवर में 45 रन खर्च किए. लाहौर कलंदर्स को अब जीत के लिए 229 रनों की ज़रूरत है, जो PSL इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक है. ऐसे में सभी की निगाहें उनके बल्लेबाज़ों पर टिकी होंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

