Mukesh Kumar Wedding: रात को दिव्या सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंधे मुकेश कुमार, सुबह टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए निकल गए तेज गेंदबाज

बताया जाता है कि इसी बीच टीम प्रबंधन की ओर से मुकेश को बुलावा आ गया और बिना देरी किए मुकेश अपनी टीम के साथ जुड़ने रायपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक, कई रस्म रिवाज भी अभी पूरे नहीं हुए थे, लेकिन मुकेश देश का प्रतिनिधित्व करने चल दिए। जाने के दौरान उनकी मां मालती देवी ने अपने पुत्र को आशीर्वाद दिया.

मुकेश कुमार ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

Mukesh Kumar Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने शादी के बाद अपनी जीवनसाथी का ठीक से चेहरा भी नहीं देखा होगा, लेकिन देश की क्रिकेट टीम को जीत दिलाने के लिए निकल गए. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार मंगलवार की रात छपरा के बनियापुर की रहनेवाली दिव्या सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गए. अभी दिव्या की अपने ससुराल के लोगों को ठीक से पहचान भी नहीं पाई हैं. मंगलवार को मुकेश की बारात गोपालगंज के काकड़कुंड गांव से निकली और बुधवार की सुबह मुकेश अपनी जीवनसाथी दिव्या की विदाई कराकर अपने घर पहुंचे. यह भी पढ़ें: दिव्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधें पेसर मुकेश कुमार, समारोह का खुबसूरत विडियो हुआ वायरल

बताया जाता है कि इसी बीच टीम प्रबंधन की ओर से मुकेश को बुलावा आ गया और बिना देरी किए मुकेश अपनी टीम के साथ जुड़ने रायपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक, कई रस्म रिवाज भी अभी पूरे नहीं हुए थे, लेकिन मुकेश देश का प्रतिनिधित्व करने चल दिए। जाने के दौरान उनकी मां मालती देवी ने अपने पुत्र को आशीर्वाद दिया.

परिजनों को उम्मीद है कि मुकेश शेष मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा. उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहीटी-20 सीरीज में अभी तीन मैच हुए हैं. इस सीरीज का अगला मैच एक दिसंबर को रायपुर में होना है। दिव्या फिलहाल अपने ससुराल में है. परिजनों की मानें तो चार दिसंबर को मुकेश फिर गोपालगंज आयेंगे और बहुभोज का आयोजन किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd ODI Match Scorecard: इंदौर में न्यूजीलैंड ने रचा नया इतिहास, भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज, निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को 41 रनों से रौंदा; यहां IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

\