Dhoni IPL Captaincy Record at Chepauk: चेपॉक में रहा MS धोनी का जलवा; CSK बनाम KKR मैच से पहले जानिए इंडियन प्रीमियर लीग में थाला की कप्तानी रिकॉर्ड और आंकड़े

आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. यह वही मैदान है जिसे कभी धोनी और सीएसके के लिए एक 'किला' कहा जाता था. एमएस धोनी की बतौर कप्तान आईपीएल में जीत प्रतिशत 59.3% है

MS धोनी(Photo Credits: @ChennaiIPL/X)

Dhoni IPL Captaincy Record at Chepauk: आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ चुके महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन में एक बार फिर टीम की कमान संभाल ली है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के कोहनी में फ्रैक्चर के चलते पूरे सीजन से बाहर हो जाने के बाद अब धोनी फिर से कप्तान बन गए हैं. यह खबर चेन्नई के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, खासकर तब जब धोनी का चेपॉक स्टेडियम में रिकॉर्ड शानदार रहा है. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में फिर दिखेगा 'कैप्टन कूल' का जलवा? रुतुराज की गैरमौजूदगी में धोनी संभाल सकते हैं CSK की कमान, जानिए अब तक का कप्तानी रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. यह वही मैदान है जिसे कभी धोनी और सीएसके के लिए एक 'किला' कहा जाता था. एमएस धोनी की बतौर कप्तान आईपीएल में जीत प्रतिशत 59.3% है, जो किसी भी कप्तान के लिए सबसे अधिक है. वहीं चेपॉक में धोनी का रिकॉर्ड और भी प्रभावशाली है, जो किसी भी कप्तान के लिए प्रेरणादायक हो सकता है.

चेपॉक में एमएस धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड:

हालांकि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम अभी तक पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीत सकी है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. यहां तक कि चेपॉक में भी सीएसके को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब देखना यह होगा कि क्या कप्तान धोनी की वापसी टीम को फिर से जीत की पटरी पर ला पाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड