क्रिकेट

MS Dhoni: एशिया कप में बतौर कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार, रोहित शर्मा के पास तोड़ने का सुनहरा मौका

टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा भारत के लिए एशिया कप के वनडे फॉरमेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं.

MS Dhoni: एशिया कप में बतौर कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार, रोहित शर्मा के पास तोड़ने का सुनहरा मौका
एमएस धोनी और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है. इस बार एशिया कप में एशिया की 6 टीमें हिस्सा लेती नजर आएंगी. टीम इंडिया (Team India) 7 बार एशिया कप पर कब्ज़ा कर चुकी है. इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका (Sri Lanka) और पाकिस्तान (Pakistan) में होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉरमेट में आयोजित किया जाएगा. सोमवार को बीसीसीआई (BCCI) ने एशिया कप के लिए टीम का एलान कर दिया हैं.

टीम इंडिया 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी. यह दोनों खिलाड़ी विरोधी टीमों से लोहा लेंगे. वहीं आपस में भी कुछ आंकड़ें हैं जिनको लेकर इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के बीच भी महा मुकाबला देखने को मिलेगा. Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप में टीम इंडिया के लिए यह दिग्गज खिलाड़ी साबित हो सकते हैं मैच विनर, यहां देखें पूरी लिस्ट

टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा भारत के लिए एशिया कप के वनडे फॉरमेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं.

एशिया कप में टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में मजबूत दावेदार नजर आ रही है. टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा.

एमएस धोनी के मुकाबले रोहित शर्मा कहां

बता दें कि एशिया कप में बतौर कप्तान एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. एशिया कप 2008 में एमएस धोनी ने 327 रन बनाए थे. वहीं, इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा हैं. एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे थे. एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा ने 317 रन बनाए थे. एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा हैं.

कौन-कौन हैं इस फेहरिस्त में शामिल

एशिया कप 1997 में श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा के बल्ले से 272 रन निकले थे. इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी का नंबर है. एशिया कप 2010 में शाहीद अफरीदी पाकिस्तान टीम के कप्तान थे. एशिया कप में शाहीद अफरीदी के बल्ले से 265 रन निकले थे. वहीं, इस फेहरिस्त में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी शुमार है. एशिया कप 2004 में सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान थे. एशिया कप 2004 में सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान 244 रन जोड़े थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).