क्रिकेट

Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप में टीम इंडिया के लिए यह दिग्गज खिलाड़ी साबित हो सकते हैं मैच विनर, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉरमेट में आयोजित किया जाएगा. 21 अगस्त को बीसीसीआई (BCCI) ने एशिया कप के लिए टीम का एलान कर दिया हैं. टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था.

Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप में टीम इंडिया के लिए यह दिग्गज खिलाड़ी साबित हो सकते हैं मैच विनर, यहां देखें पूरी लिस्ट
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आगामी एशिया कप (Asia Cup) की तैयारियां जारी हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) में आयोजित होगा. एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने टीम का एलान कर दिया है. इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका (Sri Lanka) और पाकिस्तान (Pakistan) में होने जा रहा है.

इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉरमेट में आयोजित किया जाएगा. 21 अगस्त को बीसीसीआई (BCCI) ने एशिया कप के लिए टीम का एलान कर दिया हैं. टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. Babar Azam Apologises To Saud Shakeel: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में गलती से सऊद शकील को डेब्यूटेंट कहने के लिए बाबर आजम ने मांगी माफी, देखें वायरल वीडियो

ये दिग्गज बन सकते हैं मैच विनर

शुभमन गिल: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला इस साल जमकर आग उगल रहा है. साल 2023 में शुभमन गिल ने 12 मैचों में 68.18 के औसत से 750 रन अब तक बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 3 शतकीय पारियां भी खेली हैं. ऐसे में एशिया कप में शुभमन गिल का प्रदर्शन टीम के लिए काफी अहम होगा.

कुलदीप यादव: एशिया कप के लिए कुलदीप यादव को टीम इंडिया में बतौर प्रमुख स्पिनर शामिल किया गया है. वापसी के बाद से कुलदीप यादव का गेंद से अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. इस साल कुलदीप यादव ने 11 मैचों में 22 विकेट 17.18 के औसत से चटकाए हैं.

जसप्रीत बुमराह: करीब एक साल के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एशिया कप में असली फिटनेस टेस्ट होगा. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह खुद को साबित करने का सुनहरा मौका हैं. यह टीम इंडिया के लिए काफी अच्छी बात भी है. जसप्रीत बुमराह एक मैच विनर गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

विराट कोहली: एशिया कप में विराट कोहली का अब तक प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है. विराट कोहली बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी होते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भी एशिया कप में के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

रोहित शर्मा: साल 2018 में टीम इंडिया ने आखिरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप पर कब्ज़ा किया था. इस बार भी रोहित शर्मा की निगाहें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर कुछ ऐसा ही करने पर होंगी. रोहित शर्मा अब तक एशिया कप के वनडे फॉरमेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).