क्रिकेट

Most Wins In T20 International: इन देशों ने जीते हैं सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले, ऑस्ट्रेलिया को हराकर टॉप पर पहुंची टीम इंडिया; यहां देखें अन्य का हाल

टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 154 रन ही बना सकीं.

Most Wins In T20 International: इन देशों ने जीते हैं सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले, ऑस्ट्रेलिया को हराकर टॉप पर पहुंची टीम इंडिया; यहां देखें अन्य का हाल
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

शुक्रवार को खेले गए चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 रन से जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई. टीम इंडिया ने अब तक खेले 213 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 136 में जीत हासिल की हैं. इसके अलावा 67 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हैं. 4 मुकाबले टाई और 6 बेनतीजा रहे हैं. IND vs AUS 4th T20: आज पाकिस्तान को पीछे छोड़ टीम इंडिया बना सकती है ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां देखें चौंकाने वाले आंकड़ें

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

बता दें कि सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाले अन्य देशों की बात करें तो इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान की टीम हैं. पाकिस्तान की टीम ने 226 मैच में 135 जीते हैं, जबकि 82 मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. वहीं, 3 मुकाबले टाई और 6 बेनतीजा रहे हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 102 जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम हैं. चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका (95) और ऑस्ट्रेलिया (95), 5वें पर इंग्लैंड (92), छठे पर श्रीलंका (79), 7वें पर वेस्टइंडीज (76), 8वें पर अफगानिस्तान (74), 9वें आयरलैंड (64) और 10वें पर युगांडा (62) टीम मौजूद है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमें

136 जीत- टीम इंडिया (213 मैच)

135 जीत- पाकिस्तान (226 मैच)

102 जीत- न्यूजीलैंड (200 मैच)

95 जीत- साउथ अफ्रीका (171 मैच)

95 जीत- ऑस्ट्रेलिया (180 मैच)

दूसरी सबसे ज़्यादा वनडे जीतने वाली टीम इंडिया

टीम इंडिया दूसरी सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाली टीम है. टीम इंडिया ने 1,052 वनडे में से 557 वनडे मुकाबले जीते हैं, जबकि 442 हारे हैं. वहीं, 9 मैच टाई और 44 बेनतीजा रहे हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक खेले 997 वनडे में 606 में जीत दर्ज की हैं, जबकि 348 मुकाबलों में हार का सामना किया हैं.

वहीं, 9 मुकाबले टाई और 34 बेनतीजा रहे हैं. सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में टीम इंडिया 5वें पायदान पर है. टीम इंडिया ने अबतक 173 टेस्ट मैच जीते हैं. इस लिस्ट में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 408 टेस्ट मैच जीते हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पर इंग्लैंड (391) हैं. तीसरे पर वेस्टइंडीज (182) और चौथे पर साउथ अफ्रीका (177) की टीम मौजूद है.

टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 154 रन ही बना सकीं.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).