Most Times Playoff Qualification In IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स से लेकर आरसीबी और मुंबई इंडियंस तक, आईपीएल इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? देखें पूरी लिस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल खिताब जीता था और टीम अब तक 8 बार प्लेऑफ तक पहुंच चुकी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 8 बार अंतिम-4 में जगह बनाई है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड सबसे निराशाजनक रहा है. पंजाब किंग्स ने 2025 तक सिर्फ तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई है.
Most Times Playoff Qualification In IPL: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं आखिरी प्लेऑफ स्लॉट के लिए अभी भी कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इस बीच आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट भी चर्चा में है. Shubman Gill T20 Runs: सीएसके के खिलाफ शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक 12 बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है. इसके अलावा टीम ने 10 बार फाइनल खेला है और 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैं. दोनों टीमों ने 11-11 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. मुंबई इंडियंस ने भी 5 बार आईपीएल खिताब जीता है, जबकि आरसीबी ने 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था.
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें
12 बार - CSK (चेन्नई सुपरकिंग्स)
11 बार - MI (मुंबई इंडियंस)
11 बार - RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
8 बार - KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)
8 बार - SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)
6 बार - RR (राजस्थान रॉयल्स)
6 बार - DC (दिल्ली कैपिटल्स)
3 बार - PBKS (पंजाब किंग्स)
4 बार - GT (गुजरात टाइटंस)
2 बार - LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स).
कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल खिताब जीता था और टीम अब तक 8 बार प्लेऑफ तक पहुंच चुकी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 8 बार अंतिम-4 में जगह बनाई है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड सबसे निराशाजनक रहा है. पंजाब किंग्स ने 2025 तक सिर्फ तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. टीम 2008, 2014 और 2025 में ही अंतिम-4 तक पहुंच सकी और अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. वहीं गुजरात टाइटंस ने बेहद कम समय में शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात टाइटंस ने सिर्फ पांच सीजन में चार बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर अपनी मजबूत टीम होने का सबूत दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

