Shubman Gill T20 Runs: सीएसके के खिलाफ शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
शुभमन गिल ने अपने 188 मैचों के टी20 करियर में अब तक 6000 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 6 शतकीय पारी और 38 फिफ्टी भी लगाई हैं. कुल टी20 करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जो अब तक 14,085 रन बना चुके हैं.
Gujarat Titans Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 66th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 66वां मुकाबला आज यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीजन का अंत शानदार अंदाज में करना चाहेंगी. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में छह हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 में छह हजार रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय होने का कीर्तिमान बनाया. गिल ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में यह मुकाम हासिल किया. बता दें कि गिल इंडियन प्रीमियर लीग में भी 4 हजार से अधिक रन बना चुके हैं.
शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 36 रन बनाते ही टी20 में छह हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया. टी20 में सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने के मामले में केवल विराट कोहली और केएल राहुल ही गिल से आगे हैं.
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सबसे कम पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में छह हजार रन बनाने के मामले में शुभमन गिल तीसरे स्थान पर हैं. यह भारतीय रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने केवल 166 पारियों में छह हजार टी20 रन पूरे कर लिए थे. वहीं दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर की 184वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं शुभमन गिल ने 185 पारी खेलकर छह हजार रन पूरे किए हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन (भारतीय बल्लेबाज)
166 पारी - केएल राहुल
184 पारी - विराट कोहली
185 पारी - शुभमन गिल
शुभमन गिल ने अपने 188 मैचों के टी20 करियर में अब तक 6000 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 6 शतकीय पारी और 38 फिफ्टी भी लगाई हैं. कुल टी20 करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जो अब तक 14,085 रन बना चुके हैं.
दुनिया के सभी बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे तेज 6 हजार रन क्रिस गेल ने पूरे किए थे. गेल ने महज 162 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया था. बाबर आजम भी इस मामले में सभी भारतीय बल्लेबाजों से ऊपर हैं, क्योंकि क्रिस गेल ने 165 पारियों में 6000 रन पूरे कर लिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2026 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

