Most Runs In ICC WTC History: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानें कौनसा बल्लेबाज पहले पोजीशन पर

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम इंडिया शुरुआती दो चक्रों (2019-21 और 2021-23) में फाइनल तक पहुंची, जबकि तीसरे चक्र (2023-25) में फाइनल में जगह नहीं बना सकी. इस दौरान कई भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया.

ऋषभ पंत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Most Runs In ICC WTC History: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम इंडिया शुरुआती दो चक्रों (2019-21 और 2021-23) में फाइनल तक पहुंची, जबकि तीसरे चक्र (2023-25) में फाइनल में जगह नहीं बना सकी. इस दौरान कई भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. आइए जानते हैं WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में. IND vs SL, Galle Test: जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर भारत, जानिए गॉल टेस्ट जीतने पर WTC Points Table में कितना होगा फायदा?

ऋषभ पंत (2,885 रन)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 39 और 66 रन की पारियां खेलकर यह उपलब्धि हासिल की. पंत ने अब तक WTC में 41 टेस्ट की 73 पारियों में 41.81 की औसत से 2,885 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 146 रन रहा है. WTC 2025-27 चक्र में पंत ने 48.69 की औसत से 633 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल (2,867 रन)

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 41 टेस्ट मैचों की 75 पारियों में 42.16 की औसत से 2,867 रन बनाए हैं. गिल ने WTC में 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन है. मौजूदा WTC 2025-27 चक्र में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. गिल ने 16 पारियों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा (2,716 रन)

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने WTC में 40 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में 41.15 की औसत से 2,716 रन बनाए. इस दौरान रोहित के बल्ले से 9 शतक निकले. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित ने अपने करियर में 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए थे, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल रहे.

रविंद्र जडेजा (2,632 रन)

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने WTC में 49 टेस्ट मैचों की 75 पारियों में 41.77 की औसत से 2,632 रन बनाए हैं. इस दौरान जडेजा ने 5 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से ज्यादा रन और 350 विकेट का ऐतिहासिक डबल भी पूरा किया.

Share Now