क्रिकेट

IND vs SL, Galle Test: जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर भारत, जानिए गॉल टेस्ट जीतने पर WTC Points Table में कितना होगा फायदा?

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच अब नतीजे की ओर बढ़ चुका है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और अब जीत के लिए उसे सिर्फ 6 विकेट की जरूरत है. भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम 33 ओवर में 84/4 का स्कोर ही बना सकी.

IND vs SL, Galle Test: जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर भारत, जानिए गॉल टेस्ट जीतने पर WTC Points Table में कितना होगा फायदा?
टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st Test Match Day 5 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं. धनंजय डी सिल्वा (31*) और सोनल दिनुशा (25*) क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका को जीत के लिए अभी 288 रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ 6 विकेट चाहिए. भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में है. आज यानी 19 अगस्त को पांचवें दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. यह भी पढ़ें: How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Match Day 5 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा पांचवें दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच अब नतीजे की ओर बढ़ चुका है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और अब जीत के लिए उसे सिर्फ 6 विकेट की जरूरत है. भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम 33 ओवर में 84/4 का स्कोर ही बना सकी. ऐसे में आइए जानते हैं कि यदि भारत यह मुकाबला जीतता है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 की अंक तालिका में उसे कितना फायदा मिलेगा.

84/4 के स्कोर पर खत्म हुआ चौथे दिन का खेल

372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. निसान मदुशंका 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि लहिरु उडारा 16 रन बनाकर आउट हुए. पसिंदु सूरियाबांद्रा खाता भी नहीं खोल सके, वहीं कमिंदु मेंडिस सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.

दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 33 ओवर में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31* और सोनल दिनुशा 25* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पांचवें दिन श्रीलंका की कोशिश मुकाबले को ड्रॉ की ओर ले जाने की होगी, जबकि भारतीय टीम जल्द से जल्द बाकी छह विकेट लेकर मैच खत्म करना चाहेगी.

WTC Points Table में कितना होगा टीम इंडिया को फायदा?

अगर टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने में सफल रहती है तो उसे 12 अंक मिलेंगे. इससे भारत के कुल अंक 52 से बढ़कर 64 हो जाएंगे. साथ ही टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 48.15% से बढ़कर 53.33% हो जाएगा.

हालांकि इस जीत के बावजूद भारत की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा और टीम पांचवें स्थान पर ही बनी रहेगी. फिर भी WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह जीत भारत के लिए बेहद अहम साबित होगी.

WTC Points Table

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 40 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 40 66.67%
5 भारत 9 4 4 1 52 48.15%
6 श्रीलंका 4 1 1 2 16 41.67%
7 इंग्लैंड 13 4 8 1 38 24.36%
8 पाकिस्तान 6 2 4 0 16 22.22%
9 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 20 20.83%

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2026 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).