मोहम्मद शमी ने की ICC से सलाइवा बैन हटाने की अपील, बोले- रिवर्स स्विंग के लिए यह जरूरी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से सलाइवा (थूक) के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अपील की है. उनका मानना है कि इस नियम की वजह से रिवर्स स्विंग की कला प्रभावित हो रही है.

Mohammed Shami | Facebook

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से सलाइवा (थूक) के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अपील की है. उनका मानना है कि इस नियम की वजह से रिवर्स स्विंग की कला प्रभावित हो रही है, जिससे गेंदबाजों को फायदा पहुंचाने वाली यह तकनीक कमजोर पड़ गई है.

शमी ने यह बयान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद दिया, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई.

Team India In Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 5वीं बार पहुंची टीम इंडिया, खिताबी मुकाबले 'मेन इन ब्लू' का कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन; यहां देखें आकंड़ें.

गौरतलब है कि COVID-19 महामारी के दौरान ICC ने क्रिकेट में सलाइवा के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी, जिसे बाद में स्थायी रूप से लागू कर दिया गया. शमी का कहना है कि यह बैन तेज गेंदबाजों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है और इससे खेल का संतुलन भी प्रभावित हुआ है.

सलाइवा का क्रिकेट में क्या महत्व है?

क्रिकेट में गेंद की चमक बनाए रखना बेहद अहम होता है, खासकर टेस्ट और वनडे में. फास्ट बॉलर्स आमतौर पर गेंद के एक तरफ को थूक या पसीने से चमकाते हैं, जिससे गेंदबाजी के दौरान उसे स्विंग कराने में मदद मिलती है. पुराने गेंद की एक तरफ़ चमक बनाए रखने से रिवर्स स्विंग करने में मदद मिलती है. इससे बल्लेबाजों को परेशानी होती है और गेंदबाजों को विकेट लेने में फायदा होता है. लेकिन ICC द्वारा दो नए गेंदों के नियम और सलाइवा बैन के चलते यह तकनीक अब पहले जैसी प्रभावी नहीं रही.

सलाइवा से गेंद की सतह को चमकाकर उसे स्विंग कराया जाता था, लेकिन अब गेंद को सही स्थिति में बनाए रखना चुनौती बन गया है.म पसीने का इस्तेमाल गेंदबाज़ करते हैं, लेकिन यह सलाइवा जितना प्रभावी नहीं है.

ICC ने कोविड के दौरान इसे बैन करने का फैसला किया था, लेकिन अब जब महामारी का दौर खत्म हो चुका है, शमी और कई अन्य गेंदबाज इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड