IPL: कैरेबियाई क्रिकेटर निकोलस पूरन को हिंदी सिखाते हुए नजर आए मोहम्मद शमी, देखें मजेदार वीडियो

देश की मशहुर टूर्नामेंट आईपीएल के दौरान अक्सर खिलाड़ियों को आपस में मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है. इसी कड़ी में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कैरेबियाई युवा क्रिकेटर निकोलस पूरन को हिंदी सिखाते हुए नजर आ रहे हैं.

निकोलस पूरन और मोहम्मद शमी (Photo Credits: Twittter)

नई दिल्ली: देश की मशहुर टूर्नामेंट आईपीएल (IPL) के दौरान अक्सर खिलाड़ियों को आपस में मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है. इसी कड़ी में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) कैरेबियाई युवा क्रिकेटर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को हिंदी सिखाते हुए नजर आ रहे हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि मोहम्मद शमी, निकोलस पूरन को सीखा रहे हैं- आप कहां जा रहे हो. पूरन भी दो से तीन बार कोशिश करने के बाद लगभग बोलना सीख जाते हैं. बता दें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने निकोलस पूरन को साल 2018 में 4.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शमी किया था. पूरन ने साल 2019 आईपीएल के दौरान पंजाब के लिए कुल सात मटक खेलते हुए 28 की औसत से 168 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: BCCI आईपीएल 13 की तैयारी करेगी शुरू, ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप पर जल्द नहीं लिए जा रहे फैसले से बोर्ड नाखुश

वहीं मोहम्मद शमी को भी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने साल 2018 में 4.80 करोड़ रूपये की रकम खर्च करते हुए अपने टीम में शामिल किया था. शमी ने 2019 आईपीएल में पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे.

बात करें दोनों खिलाड़ियों के अबतक आईपीएल प्रदर्शन के बारे में तो मोहम्मद शमी ने इस मशहुर घरेलू टूर्नामेंट में 49 मैच खेलते हुए 49 इनिंग्स में 40 सफलता प्राप्त की है. शमी का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन खर्च कर तीन विकेट है. वहीं निकोलस पूरन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में अबतक सात मैच खेलते हुए छह इनिंग्स में 168 रन बनाए हैं. पूरन का आईपीएल में एक मैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Toss Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस