MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद क्विंटन डी कॉक और नमन धीर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 134 रन तक लेकर गए.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती रही है. मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में संघर्ष करती नजर आई है. टीम के पास सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं.

मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है. टीम के पास श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन अहम भूमिका निभा सकते हैं.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद क्विंटन डी कॉक और नमन धीर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 134 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 195 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के लगाए. क्विंटन डी कॉक के अलावा नमन धीर ने 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह के अलावा शशांक सिंह और मार्को जेनसन ने एक-एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 196 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 195, 20 ओवर (क्विंटन डी कॉक नाबाद 112 रन, रयान रिकेलटन 2 रन, नमन धीर 50 रन, सूर्यकुमार यादव 0 रन, हार्दिक पांड्या 14 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 1 रन और तिलक वर्मा 8 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 3 विकेट, शशांक सिंह 1 विकेट और मार्को जेनसन 1 विकेट).

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी